गर्मियों में नाश्ते में करें स्प्राउट्स का सेवन, मिलेंगे कई लाभ

गर्मियों में नाश्ते में करें स्प्राउट्स का सेवन, मिलेंगे कई लाभ
गर्मियों में नाश्ते में करें स्प्राउट्स का सेवन, मिलेंगे कई लाभ

सुबह सुबह नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है ये तो हम सभी जानते ही हैं, लेकिन अगर नाश्ता हेल्दी हो, तो ये और भी अच्छा होता है। क्योंकि सुबह का नाश्ते से आपको दिनभर की एनर्जी मिलती है। जी हां, जो चीज आप सबसे पहले सेवन करते हैं, वो हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए सुबह तली भुनी चीजें खाने से ज्यादा अच्छा होता है कि आप स्प्राउट्स का सेवन करें। स्प्राउट्स के सेवन से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। अंकुरित अनाज का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि अंकुरित अनाज में वह सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गर्मियों में नाश्ते में करें स्प्राउट्स का सेवन, मिलेंगे कई लाभ Consume sprouts for breakfast in summer, you will get many benefits in hindi

मोटापा होता है कंट्रोल आजकल बढ़ता मोटापा सभी की परेशानी की वजह बनता जा रहा है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे वजन weight आसानी से कंट्रोल होता है। क्योंकि अंकुरित अनाज फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल अंकुरित अनाज का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत अंकुरित अनाज विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए रोजाना सुबह के नाश्ते में इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर खान-पान का सही तरह से ध्यान न रख पाने की वजह से ज्यादातर लोगों को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे एनीमिया यानी खून की कमी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित अनाज का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी जिन लोगों को अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंकुरित अनाज में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki