गर्मियों में करें इन चटनियों का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे 

गर्मियों में करें इन चटनियों का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे
गर्मियों में करें इन चटनियों का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

गर्मी के मौसम (Summer season) में खाने में चटनी न हो तो खाना अधूरा लगता है। और गर्मियों में चटनी का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहते हैं। चटनी शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करती है। इसी तरह अगर आप गर्मियों में तरह-तरह की चटनी का सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ स्वाद बदलेगा, बल्कि कई फायदे भी मिलेंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि गर्मियों में किन चटनियों का सेवन किया जा सकता है, तो इस लेख को आगे पढ़ें।

youtube-cover

गर्मियों में करें इन चटनियों का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे Consume these 4 chutneys in summer, the body will get many benefits in hindi

कच्चे आम की चटनी (Raw mango chutney) - गर्मियों में कच्चा आम आने लगता है, अगर आप कच्चे आम की चटनी का सेवन करते हैं, तो ये स्वाद में तो अच्छी लगती ही है, इसके अलावा इसके सेवन से आपको पानी की कमी नहीं होगी, पाचन के लिए लाभदायक होता है, पेट से संबंधित रोगों के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसलिए गर्मियों में इसको खाने की सलाह दी जाती है।

पुदीना और हरा धनिया (Min leaf and Coriander) - पुदीना और हरा धनिया की चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और पुदीना शरीर को ठंडा बनाए रखने में बहुत मदद भी करता है। इसके अलावा धनिया पत्ती को खाने के भी अपने फायदे होते हैं, अगर आप गर्मियों में पुदीना और धनिया पत्ती से बनी चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको पानी की कमी नहीं होगी, पेट सही रहेगा, पाचन के लिए लाभदायक होती है।

नारियल, पुदीना और धनिया पत्ती की चटनी(Coconut, Mint and Coriander Leaf Chutney) - गर्मियों में इन तीनों को मिलाकर चटनी बनाएं। इसके सेवन से आप खुद को अंदरूनी रूप से ठंडा रख सकते हैं। साथ ही पाचन के लिए भी इसके बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। धनिया पत्ती का इस तरह से सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

धनिया पत्ते की चटनी(coriander leaves chutney) - गर्मी के दौरान अगर आपने धनिया पत्ती की चटनी नहीं खाई, तो खाना अधुरा है। आम की, पुदीना की चटनी तो हम खाते ही हैं, लेकिन सिर्फ धनिया और उसमें टमाटर डालकर चटनी तैयार होती है, उसकी बात ही अलग होती है। धनिया की ये चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतने ही इसके फायदे देखने को मिलते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।