40 के बाद इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे फायदे

40 के बाद इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे फायदे
40 के बाद इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे फायदे

40 के बाद खुद पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। क्योंकि 40 के बाद आपके शरीर में कई तरह के परिवर्तन आने लगते हैं। अगर आप इस समय खुद पर ध्यान देंगे, तो आगे जाकर आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल 40 की उम्र के बाद शरीर को बहुत तरह के विटामिन की जरूर होती है। अगर उन विटामिन की पूर्ति नहीं की जाए, तो समस्या हो सकती है। इस दौरान अच्छे खाने पीने पर ध्यान देना चाहिए। कुछ भी खा लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि खाने के लिए आप ऐसी चीजों का चयन करें, जो आपके लिए पौष्टिक हो। यही नहीं इस दौरान एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। आइए आगे के लेख में जानते हैं कि 40 के बाद किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

40 के बाद इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे फायदे Consume these things after 40, you will get benefits in hindi

अगर आप खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों (Green leafy vegetable) का सेवन नहीं करते हैं, तो इस बात का ध्यान दें कि हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी होता है। क्योंकि पत्तेदार सब्जियों में आयरन की अधिक मात्रा होती है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। जो अक्सर 40 के बाद शुरू हो जाती है।

हेल्दी तेल (Healthy oil) का सेवन करना चाहिए। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, खाना के पचाने में समस्या आने लगती है। इसलिए ये जरूरी है कि ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे आपका खाना आसानी से पच सके। लोग अक्सर ये ध्यान नहीं देते हैं कि वो कौन सा तेल खा रहे हैं, इसलिए ये ध्यान देने वाली बात है कि आप अच्छे तेल का सेवन करें। तेल अगर खराब खाते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल (cholesterol), और मोटापा बढ़ने लगता है।

अपने खाने में दालों (Eat pulses) का सेवन करें। दालों में प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। इसलिए हर तरह की दाल का सेवन करें। प्रोटीन हर व्यक्ति के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है।

जिस तरह से सेहत के लिए सब्जियां जरूरी होती हैं, उसी तरह फलों (Fruits) का सेवन करना भी बहुत जरूरी हो जाता है। फलों का सेवन आपको अंदर से मजबूत बनाता है। साथ ही इसके सेवन से आप खुद को तरोताजा रख सकते हैं।

40 उम्र होने के बाद लोग आराम करना ज्यादा पसंद करने लगते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर इस समय आप एक्सरसाइज (Exercise) पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो खुद को फिट रखने में कामयाब हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि सुबह उठकर रोजाना योग (Yog after 40) करें। योगा से आपका मन शांत रहेगा और आप एक अच्छा जीवन जी सकेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now