गर्मियों में करें इन फलों का सेवन, रहेंगे पूरे सीजन स्वस्थ 

गर्मियों में करें इन फलों का सेवन, रहेंगे पूरे सीजन स्वस्थ
गर्मियों में करें इन फलों का सेवन, रहेंगे पूरे सीजन स्वस्थ

गर्मी का मौसम आते ही खाने-पीने का भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस के कारण शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसको खाने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलें। साथ ही गर्मी में शरीर भी हाइड्रेट बना रहे है। इसलिए गर्मी के मौसम में फलों (Fruits) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही फलों की तासीर भी ठंडी होती है। गर्मी के मौसम में फलों का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं गर्मी में कौन-कौन से फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

youtube-cover

गर्मी में करें इन फलों का सेवन (Eat these fruits in summer in hindi)

अंगूर का सेवन (Eat Grapes) - गर्मी में अंगूर का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। अंगूर में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुण भी पाए जाते हैं, जिससे आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

तरबूज का सेवन (Eat Watermelon) - गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन तो सभी करते होंगे। क्योंकि स्वास्थ्य के लिए ये काफी फायदेमंद भी होता है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है।

आम का सेवन (Eat mango) - आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम गर्मी के मौसम में मिलने वाला फल होता है। आम में मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन आदि उच्‍च मात्रा में होते हैं। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आम की तासीर गर्म होती है। इसलिए अधिक मात्रा में आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

अनानास का सेवन (Eat Pineapple) - अनानास में भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसका गर्मी में सेवन करने से पाचन भी सही बना रहता है और शरीर को ग्लूकोज भी मिलता है।

लीची का सेवन ( Eat Lychee) - गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि लीची का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। बता दें कि लीची पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। लीची में विटामिन, प्रोटीन, साइट्रिक एसिड और फास्फोरस की उच्च मात्रा होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।