गर्मी में प्रेगनेंसी के दौरान करें इन 5 चीजों का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

गर्मी में प्रेगनेंसी के दौरान करें इन चीजों का सेवन, मिलेंगे कई फायदे
गर्मी में प्रेगनेंसी के दौरान करें इन चीजों का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं बहुत ज्यादा परेशान रहती है कि क्या खाएँ और क्या न खाएँ। इसके साथ ही एक परेशानी ये भी बनी रहती है कि गर्मी के मौसम में किन चीजों का सेवन किया जाए। जो महिलाएं गर्मियों के समय प्रेग्नेंट रहती हैं उनके लिए ये सबसे बड़ी परेशानी रहती है। क्योंकि गर्मियों में खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। गर्मियों में बहुत जल्दी शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसके चलते प्रेगनेंसी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ये जानना बहुत जरूरी होता है कि गर्मियों में प्रेगनेंसी के दौरान किन चीजों का ज्यादा सेवन किया जाना चाहिए। तो आइए आगे के लेख में जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

गर्मी में प्रेगनेंसी के दौरान करें इन चीजों का सेवन, मिलेंगे कई फायदे Consume these 5 things during pregnancy in summer, you will get many benefits in hindi

नारियल पानी (Coconut water) - गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को नारियल पानी का सबसे ज्यादा सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी जरूरत एक प्रेग्नेंट महिला को होती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में पानी की मात्रा भी कम नहीं होती है।

ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन (Eat more fruits) - गर्मियों के दौरान अगर कोई महिला प्रेगनेंट है, तो ऐसे में उन्हें फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ेगी और साथ ही फाइबर के चलते आपका पाचन भी सही बना रहेगा। इसलिए गर्मियों में फलों का सेवन ज्यादा करें।

लस्सी और छाछ (Buttermilk and lassi) - गर्मियों में प्रेगनेंसी के दौरान छाछ और लस्सी का सेवन भी आप कर सकती हैं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। साथ खाना खाने के बाद बनने वाली गैस भी आपको छाछ पीने से नहीं बनेगी।

हरी सब्जियां (Green vegetable) - गर्मियों में हरी सब्जियों का सेवन भी प्रेग्नेंट महिलाओं को बढ़ा देना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में पानी वाली सब्जियां भी ज्यादा आती हैं जिससे आपके अंदर पानी की कमी नहीं होती।

सलाद (Salad) - गर्मियों के दिनों में अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो सलाद का सेवन करना बिल्कुल भी न भूलें। सलाद में फाइबर और पानी की बहुत अधिक मात्रा होती है। जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहने के साथ साथ, पाचन भी सही बना रहेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications