एग्जाम के समय इन चीजों का करें सेवन, नहीं होगा स्ट्रेस

एग्जाम के समय इन चीजों का करें सेवन नहीं होगा स्ट्रेस
एग्जाम के समय इन चीजों का करें सेवन नहीं होगा स्ट्रेस

बच्चों के एग्जाम (Exams) शुरु हो गए हैं। जिसके चलते उनके ऊपर एग्जाम का प्रेशर होना बहुत लाजमी है। लेकिन इस दौरान बच्चों के दिमाग को शांत रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इससे बच्चे डिप्रेशन में भी आ सकते हैं और एंजाइटी (Anxiety) की वजह से पढ़ी हुई पढ़ाई भी बच्चे अक्सर भूल जाते हैं। इसलिए इस समय पेरेंट्स को अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखना चाहिए और इन सब चीजों में सबसे ज्यादा जो जरूरी बात है वो है खानपान। अगर खानपान सही रखा जाए, तो आधा स्ट्रेस (Stress) इसी से कम हो सकता है। इसलिए आपको इस लेख में हम बताएंगे कि बच्चों को एग्जाम के समय में किन चीजों का सेवन करवाएं। जिससे उन्हें अच्छा महसूस हो, तो आइए जानते हैं।

एग्जाम के समय इन चीजों का करें सेवन नहीं होगा स्ट्रेस Consume these things at the time of exam, you will not feel stressed in hindi

फलों का सेवन - अगर एग्जाम के समय बच्चों को फलों (Eat Fruits During Exams) का सेवन करवाते हैं, तो इससे उनके स्ट्रेस के लेवल को कम किया जा सकता है। फलों में दिमाग को शांत रखने की ताकत होती है। इससे दिमाग और पेट दोनों ही शांत रहता है। इसलिए इसका सेवन एग्जाम में किया जाना चाहिए।

दूध का सेवन - रात में बच्चों को दूध का सेवन (Drink milk) करवाएँ। इससे अच्छी नींद आएगी जिससे मन शांत रहेगा और नींद पूरी होने से एग्जाम देने में भी परेशानी नहीं होगी।

चीनी का सेवन कम करें - एग्जाम के समय में ये कोशिश करनी चाहिए कि चीनी का सेवन कम से कम करे। चीनी के ज्यादा सेवन से शरीर में आलस आती है। जिससे पढ़ाई में मन नहीं लगता और बार बार नींद आती है।

दही और छाछ का सेवन - दही और छाछ के सेवन से डाइजेशन (Digestion) अच्छा बना रहता है, वहीं इससे पेट में ठंडक का एहसास भी होता है। दरअसल पेट में अगर गर्मी बढ़ती है, तो दिमाग पर भी असर होता है। जिससे सिर दर्द होने की भी परेशानी होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now