बुखार आने पर करें इन चीजों का सेवन, जल्दी मिलेगा आराम

बुखार आने पर करें इन चीजों का सेवन, जल्दी मिलेगा आराम
बुखार आने पर करें इन चीजों का सेवन, जल्दी मिलेगा आराम

बदलता मौसम बुखार की समस्या भी खड़ी कर रहा है। आजकल कभी गर्मी और कभी बारिश के चलते ज्यादातर लोगों को बुखार आ रहा है। बुखार आना मतलब कमजोरी होना। कमजोरी के चलते आप किसी भी काम को सही से नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आप बुखार के समय कुछ ऐसी चीजों का सेवन करेंगे, तो इससे आप जल्दी ठीक होने के साथ साथ आपको एनर्जी भी महसूस होगी। तो चलिए जानते हैं आगे के लेख में बुखार आने पर क्या करें और किन चीजों का सेवन करें।

बुखार आने पर करें इन चीजों का सेवन, जल्दी मिलेगा आराम

Consume these things when you have fever, you will get relief soon in hindi

बुखार में करें सूप का सेवन (Eat soup in fever) - यदि कभी आपको बुखार आ रहा हो, तो सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। सूप आप किसी भी सब्जी को लेकर बना सकते हैं। क्योंकि सूप सब्जियों के रस से बनता है। जो हमें बहुत कम समय में ताकत प्रदान करता है। और यदि आप सूप का सेवन कर रहें हैं, तो इसे आप घर पर ही बनाएं। क्योंकि घर पर बना सूप ताजा होगा। जो ज्यादा फायदेमंद होता है।

नारियल पानी (coconut water) - नारियल पानी बुखार में पीना बहुत ही लाभदायक होता है। बुखार के समय हम कमजोर हो जाते हैं। जिसकी वजह से कुछ भी काम करने में हम असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप दिन में दो बार नारियल पानी का सेवन करेंगे । तो ये बुखार को बहुत जल्दी उतार देगा और ताकत भी देगा। दरअसल नारियल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बुखार को कम करने में मदद करते हैं। नारियल में पोटेशियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।

खिचड़ी (Khichdi) - बुखार के समय हल्का खाना खाने में ही फायदा है। क्योंकि, इस समय हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह से खराब हो जाता है। और ऐसे में अगर हम खिचड़ी का सेवन करते हैं, तो पाचन सही बना रहेगा और हमें ताकत भी मिलेगा। खिचड़ी एक बहुत ही हल्का खाना है। जो बीमारी के दौरान खाना सही रहता है।

फलों का जूस (Fruit juice) - बुखार में अक्सर हम फलों का सेवन कम कर देते हैं। जो कि हमारी सबसे बड़ी गलती होती है। बुखार के दौरान हमें ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि फलों में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और विटामिन सी होता है। जिसके सेवन से हमारा पाचन तो सही बना रहता ही है और साथ ही हम तरोताजा भी महसूस करते हैं और विटामिन सी के सेवन से जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है। इसलिए किसी भी बीमारी में फलों का सेवन बहुत जरूरी माना गया है।

हलवा का सेवन भी करें (Also eat pudding) - जैसा कि हमने आपको बताया ही है कि बुखार के समय हल्का खाने का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप हलवा का सेवन कर सकते हैं। ये खाने में हल्का होता है और इससे मुंह का स्वाद भी बदलेगा। हलवा में आप आटा का हलवा, सूजी का हलवे का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।