गर्मियों में अंडे के सेवन से हो सकते हैं कई नुकसान

गर्मियों में अंडे के सेवन से हो सकते हैं कई नुकसान
गर्मियों में अंडे के सेवन से हो सकते हैं कई नुकसान

सर्दियों में दौरान तो अंडे खाने वाले शौक से अंडे का सेवन करते हैं। सेहत के लिए इसका सेवन करना होता भी फायदेमंद है। क्योंकि अंडे में (Eggs) विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी 5, विटामिन बी 12, विटामिन बी2, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक भी होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में जो लोग जिम करते हैं, उनके लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों में तो आप बिना कुछ सोचे समझे अंडे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर बात की जाए गर्मी की तो गर्मियों में इसका सेन सोच समझकर ही करना चाहिए। क्योंकि गर्मियों के दौरान अंडे आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल अंडी की तासीर बहुत गर्म होती है, ऐसे में अगर आप गर्मी में इसका सेवन करते हैं, तो इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं और वो कैसे आपको बताएँगे आगे के लेख में-

गर्मियों में अंडे के सेवन से हो सकते हैं कई नुकसान Consuming eggs in summer can cause many disadvantages in hindi

पाचन संबंधी परेशानी (Problem in digestion) - गर्मियों में अंडे के सेवन से पाचन संबंधी परेशानी होने लगती है। क्योंकि सभी को गर्मी में अंडा सूट नहीं होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही इससे पेट में गैस, अपच, एसिडिटी की समस्या से भी व्यक्ति पीड़ित हो सकता है।

पेट की गर्मी बढ़ना (Hot stomach) - जैसा की हमने आपको बताया, अंडे की तासीर गर्म होती है, ऐसे में अगर आप गर्मी में अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे आपके पेट की गर्मी बढ़ सकती है। जिससे चेहरे पर दाने, नाक से खून निकलने जैसी समस्या भी हो सकती है।

बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल (Increase cholesterol) - अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कई गुणा ज्यादा होती है, ऐसे में अगर आप गर्मी में अंडे का सेवन करते हैं। तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। जिससे हार्ट संबंधी परेशानी हो सकती है। अगर आप अंडा खाने के बहुत ज्यादा ही शौकीन है, तो आप अंडे का पीला भाग हटाकर इसका सेवन करें।

स्किन एलर्जी की समस्या (Skin Allergy) - गर्मियों में अंडे का सेवन करने से आपको स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। जैसे होंठों के साइड में फटना, मितली, पेट दर्द, हाथ- पैरों में दाने और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications