आम के पत्तों में छिपा है शुगर समेत कई बीमारियों का इलाज, जानें कैसे करना है सेवन 

आम के पत्तों में छिपा है शुगर समेत कई बीमारियों का इलाज (sportskeeda Hindi)
आम के पत्तों में छिपा है शुगर समेत कई बीमारियों का इलाज (sportskeeda Hindi)

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों को अपने खआने पीने का पूरा ध्यान रखना होगा। गर्मी के मौसम में लोग फल में आम का सेवन करना पसंद करते हैं। बता दें, आम खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही फायदेमंद भी होते हैं। आम के पत्तों में शरीर के लिए कई जरूरी विटामिंस मौजूद होते हैं। जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और फ्लेवोनॉयड और फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं आम के पत्तों से कैसे बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।

youtube-cover

जानिए जानें कैसे बनाएं आम के पत्तों का पानी-

आम के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो गिलास पानी डालें। इसके बाद इसे गैस पर चढ़ाएं, अब इसमें 2 से 4 आम के पत्ते डालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा ना रह जाए। फिर इसे छान लें और ठंडा होने दें, इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। अगर रोजाना सुबह इसका सेवन करते हैं तो इससे फायदा मिलेगा

आम के पत्तों के फायदे- Benefits Of Mango Leaves In Hindi

पेट के अल्सर-

आम के पत्तों का पानी पीने से पेट के अल्सर के इलाज में रामबाण साबित हो सकते हैं। इससे पेट के अल्सर के इलाज में काफी मदद मिलती है।

बीपी -

बीपी कंट्रोल करने के लिए आम के पत्तों के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वेरीकोस वेंस की समस्या के इलाज में भी मदद करती है।

डायबिटीज -

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन लोगों के लिए आम के पत्तों को उबालकर पीने से काफी राहत मिलती है। इनमें एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। आम के पत्तों को उबालकर पीने से डायबिटीज के लक्षणों से आराम मिल सकता है।

अस्थमा -

आम के पत्तों को उबालकर पीने से अस्थमा या सांस से जुड़ी परेशनियों को दूर करने में मदद मिलती है। ये खांसी और गले के दर्द की समस्या में भी आराम दे सकता है.आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना फायदा पहुंचा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now