दही और केला खाने के फायदे : Dahi Aur Kela Khane Ke Fayde

दही और केला खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
दही और केला खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

एक अच्छी सेहत के लिए हमारे आस पास बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। कई ऐसे फूटड कॉन्बिनेशन्स हैं जिन्हें खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। दही और केला एक देसी कॉम्बिनेशन है। जिसे लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। ये पेट को ठंडा करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। केला खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है। वहीं, दही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं और पेट की समस्याओं को दूर करते हैं। जानते हैं दही और केला खाने के फायदे।

दही और केला खाने के फायदे : Dahi Aur Kela Khane Ke Fayde In Hindi

1 . पेट से जूड़ी समस्याओ से राहत पाने के लिए दही में केला मिलाकर खाना चाहिए। इसे खाने से पेट की कई समस्याएं दूर हो जाती है और साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

2 . केले में मौजूद इनुलिन नामक फाइबर दही के गुड बैक्टीरिया को सपोर्ट करता है। इससे कैल्शियम का एब्जॉर्प्शन बेहतर तरीके से होता है। इसलिए इन दोनों को साथ में खाना चाहिए।

3 . कब्ज की समस्या से बचने के लिए दही और केले में किशमिश डालकर खाने से भी काफी फायदा मिलता है।

4 . अगर आपको किसी भी काम को करने के बाद थकान महसूस होती है तो ऐसे में दही और केला साथ खाने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसे सुबह नाश्ते में खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan