दलिया खाने के 6 फायदे-Daliya Khane Ke 6 Fayde

दलिया खाने के 6 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दलिया खाने के 6 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दलिया (Daliya) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दलिया में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, थाइमिन, फोलेट, पोटेशियम, कार्बोहाइट्रेड, जिंक, मिनिरल्स, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सुबह के ब्रेकफास्ट में दलिया सबसे पौष्टिक मानी जाती है है। अगर दलिया का सेवन सुबह के नाश्ते में एक बार कर लिया जाए, तो इससे दिनभर एनर्जी (Energy) बनी रहती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। जानिए दलिया खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दलिया खाने के 6 फायदे (Daliya Khane Ke 6 Fayde In Hindi)

वजन होता है कम

दलिया में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से वजन आसानी से कम किया जा सकता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करना चाहिए।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

दलिया का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। अगर कोई रोजाना सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करता है, तो इससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

दलिया का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। अगर कोई डायबिटीज का मरीज दलिया का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

पेट के लिए फायदेमंद

दलिया में फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है। इसलिए यह पेट के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। दलिया का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

दलिया के सेवन से हड्डियां (Bones) मजबूत होती हैं। अगर किसी की हड्डियां कमजोर हों, तो उसे रोजाना सुबह दलिया का सेवन करना चाहिए। साथ ही इससे जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

हार्ट होता है मजबूत

दलिया हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर कोई हार्ट का मरीज हो, तो उसे रोजाना नियमित रूप से दलिया का सेवन करना चाहिए। इससे हार्ट मजबूत होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।