Vitamin D3 और B12 की कमी बना देती है भयंकर बीमार, आज से ही खाना शुरू करें ये चीजें

Vitamin D3 और B12 की कमी बना देती है भयंकर बीमार, आज से ही खाना शुरू करें ये चीजें(sportskeeda Hindi)
Vitamin D3 और B12 की कमी बना देती है भयंकर बीमार, आज से ही खाना शुरू करें ये चीजें(sportskeeda Hindi)

विटामिन्स की कमी शरीर को कई तरह की बीमारियों में डाल सकती है। विटामिन डी 3 और बी 12 की कमी आपके शरीर के लिए बहुत बुरा कर सकती है। विटामिन डी (Vitamin D) के दो मुख्य रूप हैं, ‘सनशाइन विटामिन’ – विटामिन डी2 और डी3। ये आपको प्राकृतिक रूप से कुछ पौधों में मिल जाता है, जबकि इसका प्राइमरी सोर्स सूरज की रोशनी है। विटामिन डी को मांस के सेवन से भी प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही विटामिन बी12 (Vitamin B 12) को भी कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विटामिन बी12 के फूड सोर्सेज (Food Sources Of Vitamin B12) को डाइट में शामिल कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है। जानते हैं कैसे इनकी कमी को दूर किया जा सकता है।

youtube-cover

Vitamin D3 और B12 की कमी बना देती है भयंकर बीमार, आज से ही खाना शुरू करें ये चीजें

सैल्मन - बता दें, सैल्मन विटामिन डी (vitamin d)का एक बेहततरीन स्रोत और पसंदीदा फैटी फिश है। सैल्मन के एक 3.5-औंस (100-ग्राम) भोजन में डेली वैल्यू का 66% होता है। जो शरीर के लिए जरूरी है।

अंडे की जर्दी - अंडे (egg) की जर्दी में ज्यादातर फैट, विटामिन और खनिज होते हैं, जबकि इसके सफेद भाग में ज्यादा प्रोटीन होता है। आप विटामिन डी की कुछ मात्रा अंडे के सेवन से भी ले सकते हैं।

गाय का दूध - गाय का दूध (cow milk) कैल्शियम, फास्फोरस और राइबोफ्लेविन से भरपूर होता है। व्यक्ति के शरीर में गाय का दूध विटामिन डी की पूर्ति करता है।

सोया दूध - विटामिन डी पूरी तरह से पशु उत्पादों में पाया जाता है। जो लोग वेजिटेरियन और वेगन होते हैं वो इसकी कमी की चपेट में आते हैं। इसलिए उनके लिए सोया दूध जैसे पौधे प्लांट बेस्ड मिल्क ऑप्शन मदद कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now