धनिया के औषधीय गुण- Dhaniya Ke Aushadhi Gun

धनिया के औषधीय गुण (फोटो-Sportskeeda hindi)
धनिया के औषधीय गुण (फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर घरों में रोजाना धनिया (Coriander) का उपयोग किया जाता है। धनिया के इस्तेमाल से खाना और भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया न कि सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसके कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। धनिया का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। धनिया में फाइबर, मैगनीज, आयरन, मैग्न‍िशियम, विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन जैसे कई गुण पाए जाते हैं। जानिए धनिया खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

धनिया के औषधीय गुण (Dhaniya Ke Aushadhi Gun In Hindi)

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

धनिया का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। अगर किसी को खून की कमी हो तो उसे धनिया का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि धनिया में आयरन की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम

धनिया दिल संबंधी बीमारी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ गया हो, तो उसे धनिया का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ती है

धनिया में विटामिन ए की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई धनिया का सेवन करता है, तो उससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

धनिया डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया के नियमित सेवन से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

धनिया में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। उनको धनिया का सेवन करना चाहिए।

गठिया में फायदेमंद

धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। जो गठिया के इलाज में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को गठिया की बीमारी हो, तो उसे धनिया का सेवन जरूर करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।