धनिया पाउडर के जबरदस्त 6 स्वास्थ्य लाभ

धनिया पाउडर के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
धनिया पाउडर के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

धनिया पाउडर (Coriander powder) का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया पाउडर खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां धनिया पाउडर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। धनिया पाउडर का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि धनिया पाउडर में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नींज, कैल्शियम, फाइबर और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं धनिया पाउडर के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

धनिया पाउडर के जबरदस्त 6 स्वास्थ्य लाभ- Dhaniya Powder Ke Jabardast Swasthya Laabh In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

धनिया पाउडर में विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप धनिया पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए धनिया पाउडर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज धनिया पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए धनिया पाउडर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया पाउडर का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

वजन होता है कंट्रोल

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप धनिया पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि धनिया पाउडर में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

पाचन संबंधी समस्या होती है दूर

धनिया पाउडर का सेवन करने से आप पाचन (Digestion) संबंधित कई समस्याओं से निजात पा सकते है। क्योंकि धनिया पाउडर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए धनिया पाउडर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया पाउडर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava