डायबिटीज में कौन कौन से फल खाने चाहिए : Diabetes Mein Kaun Se Fal Khane Chahiye 

डायबिटीज में कौन कौन से फल खाने चाहिए (फोटो - myupchar)
डायबिटीज में कौन कौन से फल खाने चाहिए (फोटो - myupchar)

लोगों की खराब जीवन शैली और बेकार खानपान की वजह से बहुत से लोग डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो चुके हैं। आज के समय में डायबिटीज (sugar/ Diabetes) खतरनाक बीमारियों में शामिल है जिसके होने के बाद पूरी जिंदगी व्यक्ति को न केवल दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। बल्कि इसे नियंत्रित करने के लिए एक सही डाइट का भी पालन करना पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर फलों को लेकर कई सवाल चलते रहते हैं। जैसे वह कौन से फल खा सकते हैं, किस मात्रा में फल का सेवन सकते हैं, या फिर क्या वह सभी तरह के फल खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डायबिटीज के रोगियों को कौन से फल खाने चाहिए।

डायबिटीज में कौन से फल खाएं - (Fruits In Diabetes)

सेब - डायबिटीज के मरीज खाने में सेब जरूर शामिल करना चाहिए। सेब (apple) में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है। जिससे ब्लड शुगर (blood sugar) कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

संतरा - डायबिटीज के रोगियों के लिए संतरा (orange) भी अच्छा फल है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो डायबिटीज (sugar/ Diabetes) को कंट्रोल रखता है।

आड़ू - आड़ू (Peach) खाने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। आड़ू में भरपूर फाइबर होता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अमरुद - अमरुद (Guava) में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कीवी - कीवी (Kiwi) में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। कीवी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।