हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और क्या न खाएं-Diet to control high blood pressure

हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और क्या न खाएं(फोटो-Sportskeeda hindi)
हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और क्या न खाएं(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। उसी में से एक हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी है। जो काफी खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी कई और अन्य बीमारियों के होने की संभावना को बढ़ा देती है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग ये नहीं जान पाते हैं कि ब्लड प्रेशर हाई होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी होने पर क्या खाएं और क्या न खाएं।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं और क्या न खाएं (Diet to control high blood pressure In Hindi)

जानिए हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए

- हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर हरी पत्तेदार सब्जियों (Vegetables) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें आप पालक, गोभी, मूली के पत्ते जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

- हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर दलिया (Daliya) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है, उनको सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करना चाहिए।

- लहसुन (Garlic) का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

- संतरा (Orange) और नींबू (Lemon) जैसे फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

- चुकंदर (Beetroot) का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। चुकंदर में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं।

- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मसालों (spices) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं। इसके लिए आप धनिया, जीरा, मेथी और अजवाइन जैसे मसालों का सेवन कर सकते हैं।

- फलों (Fruits) का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके लिए आप केला, तरबूज, नाशपाती, अनानास, सेब, आम जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

- अलसी के बीज (Flaxseeds) का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अलसी में कई तत्व मौजूद होते हैं। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर क्या न खाएं

- हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर सोडियम (Sodium) वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सोडियम वाली चीजों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर काफी तेजी से बढ़ता है।

- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उन लोगों को नमक (Salt) का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है।

- हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को ज्यादा मसालेदार और ऑयली फूड (Oily Food) वाले चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उनको ज्यादा मात्रा में चीनी (Sugar) का सेवन नहीं करना चाहिए।

- हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को फास्ट फूड (Fast Food) और पैक्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।