फ्रोजन फूड खाने के नुकसान - Frozen Food Khane Ke Nuksan

फ्रोजन फूड खाने के नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
फ्रोजन फूड खाने के नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों को खाना बनाने और खाने का भी समय नहीं मिल पाता। जिसके कारण अब लोग फ्रोजन फूड का सहारा लेने लगे हैं। बिना ये जाने कि फ्रोजन फूड (Frozen food) हमारी सेहत (Health) के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। फ्रोजन फूड भले ही खाने में टाइम बचाता हो, लेकिन सेहत के लिए इसके बहुत नुकसान होते हैं। आजकल फ्रोजन फूड हर कहीं उपलब्ध होते हैं। इसको खाना सभी लोगों के लिए बहुत आसान हो जाता हैं। अब बाजार में तरह-तरह के फ्रोजन फूड आने लगे हैं। रोटी से लेकर सब्जी तक बाजार में फ्रोजन फूड उपलब्ध होते हैं। फ्रोजन फूड के शरीर पर क्या क्या दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

फ्रोजन फूड खाने के नुकसान -

वजन को बढ़ाए (gain weight) - फ्रोजन फूड के सेवन से वजन बहुत तेज गती से बढ़ने लग जाता है। जो लोग रोजाना ही फ्रोजन फूड का सेवन करते हैं। उनपर इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। यही नहीं फ्रोजन फूड खाने में तो स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन सेहत के लिए इसके बहुत नुकसान होते हैं। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो फ्रोजन फूड को पूरी तरह से खाना बंद कर दें।

डायबिटीज होने का खतरा (risk of diabetes) - फ्रोजन फूड किसी भी तरह से सेहत के लिए फायदा नहीं पहुंचाता है। इसके सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ने लग जाता है। आजकल कई लोगों को डायबिटीज की परेशानी इसलिए भी रहती है। क्योंकि लोग जल्दी खाने के चक्कर में फ्रोजन फूड का इस्तेमाल करने लगे हैं। ये फूड शरीर में जाकर वसा को बढ़ाता है जिससे डायबिटीज का खतरा पैदा होता है।

दिल की बीमारी (heart disease) - फ्रोजन फूड हमें कोई भी विटामिन्स नहीं देता और इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारी होती है। दरअसल, फ्रोजन फूड्स में मौजूद ट्रांस फैट्स क्लोज्ड धमनियों को प्रभावित करता है जिसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

कैंसर का खतरा (cancer risk) - फ्रोजन फूड खाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। एक रिसर्च में पाया गया कि फ्रोजन फूड के सेवन कैंसर होने के 70 फीसदी आसार हो सकते हैं और यही नहीं, इससे पैनक्रिएटिक कैंसर (Pancreatic cancer) भी हो सकता है। इसलिए फ्रोजन फूड का सेवन जितना जल्दी हो सके बंद कर दें।

फ्रोजन फूड मिलना काफी आसान हो गया है। लेकिन जितनी आसानी से ये बाजार में मिलता है।उतनी ही आसानी से यह हमें गंभीर से गंभीर बीमारी की चपेट में भी ला सकता है। फ्रोजन फूड का सेवन करना कभी भी सही नहीं माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कोई लाभ नहीं मिलते। अगर आप वाकई चाहते हैं कि आप हमेशा सेहतमंद रहें। तो फ्रोजन फूड का इस्तेमाल आज से ही करना बंद कर दें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki