पसीना आने पर तुरंत नहाने के नुकसान  

पसीना आने पर तुरंत नहाने के नुकसान
पसीना आने पर तुरंत नहाने के नुकसान

शरीर के लिए पसीना आना बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर से पसीना निकलता है, तो उसके साथ शरीर की सारी गंदगी भी बाहर निकलती है और गर्मी में थोड़ी सी भी एक्टिविटी करने पर पसीना आना शुरु हो जाता है। ऐसे में अगर आप शरीर के पसीने को बिना सुखाए नहाएंगे, तो इसके बहुत बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। क्योंकि पसीना आने पर शरीर गर्म होता है और उसी गर्म शरीर पर अगर हम पानी डालेंगे, तो इससे आपकी तबीयत खराब होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किस तरह से पसीना आने पर तुरंत नहाने से नुकसान होता सकते हैं। तो चलिए जानते आगे लेख में-

पसीना आने पर तुरंत नहाने के नुकसान Disadvantages of taking bath immediately after sweating in hindi

सर्दी होने का खतरा (Cold problem) - अगर आप व्यायाम करके आए हैं, या कुछ ऐसा काम जिससे आपको पसीना निकल रहा है, तो भूलकर भी तुरंत न नहाएं। क्योंकि ऐसा करने से आप खुद को बीमार कर सकते हैं। शरीर पहले से ही गर्म रहने के कारण अगर आप ठंडा पानी डालते हैं, तो इससे शरीर ठंडा गर्म हो जाता है, जिससे सर्दी और जुकाम होने लगता है।

शरीर दर्द(Body Ache) - अगर आप पसीना आने के तुरंत बाद नहा लेंगे, तो इससे आपको शरीर दर्द होने की संभावना भी बनी रहती है। क्योंकि जब आप व्यायाम करते हैं, और पसीना निकालते हैं, तो आपके मसल्स भी ढीले रहते हैं, अगर आप ऐसे में नहाएंगे, तो इससे मसल्स दर्द शुरू हो सकता है। इसलिए पसीने को सुखाकर ही नहाएँ।

एलर्जी की समस्या (Allergy problem) - अगर आपको पसीना आ रहा है और आप तुरंत नहाएंगे, तो इससे आपको एलर्जी होने की संभावना भी बनी रहती है। इसके लिए आप कम कम से 15 मिनट तक इंतजार करें, पसीने को सुखाएं फिर नहाएँ।

सिर दर्द (Headache) - अगर आप पसीना निकलने के तुरंत बाद नहाते हैं, तो सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि आपका शरीर गर्म होता है, ऐसे में अगर आप नहाएंगे, तो सिर में ठंडा बैठ सकता है, जिससे आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।