इन चीजों को गर्म करके न करें सेवन, हो सकते हैं घातक परिणाम

इन चीजों को गर्म करके न करें सेवन, हो सकते हैं घातक परिणाम
इन चीजों को गर्म करके न करें सेवन, हो सकते हैं घातक परिणाम

घर पर जब खाना बनता है, तो अक्सर ऐसा होता है कि कुछ न कुछ बच जाता है। या कई बार ऐसा होता है कि दोनों समय का खाना एक ही समय बनाकर रख दिया जाता है। जिसे हम दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बार बार खाना गर्म करने से इसके घातक परिणाम आपको देखने पड़ सकते हैं। जी हां, कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें दोबारा गर्म करने पर इनके सभी पोषक तत्व मर जाते हैं और ये किसी जहर से कम नहीं होते हैं। अगर आप भी इस तरह से करते हैं, तो आज ही इस लेख को पढ़े और जानें कि किन चीजों को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। तो चलिए जानते है आगे के लेख में-

इन चीजों को गर्म करके न करें सेवन, हो सकते हैं घातक परिणाम Do not consume these 4 things after heating, there can be fatal consequences in hindi

नॉनवेज फूड (Non Veg Food) - नॉनवेज प्रोटीन का एक बहुत अच्छा सोर्स होता है। लेकिन अगर आप बासी चिकन, मटन या कुछ और नॉनवेज फूड खा रहे हैं, तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि इससे डाइजेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा प्रोटीन वाले खाने में नाइट्रोजन की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसको दोबारा गर्म करके इसका सेवन करने से किसी जहर से कम नहीं होता है।

चावल (Rice) - चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है। दरअसल चावल में बेसिलस सेरेस नामक अत्यधिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया पनपते हैं जो कि फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।

आलू (Potato) - आलू को बार बार गर्म करने से इसमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया पैदा हो सकता है जिसके कारण पोषक तत्व भी नष्ट हो जाता है। इसलिए इसका सेवन ताजा बनाकर ही करें।

नाइट्रेट पाए जाने वाली चीजों को न खाएं - जिन भी सब्जियों में नाइट्रेट पाया जाता है उन्हें दोबारा गर्म करके सेवन न करें। ऐसा करने से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki