चाय के साथ गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन

चाय के साथ गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन (sportskeeda Hindi)
चाय के साथ गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन (sportskeeda Hindi)

कई लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले चाय की चुस्की लेते हैं और उसके बाद फ्रेश होने के लिए आगे बढ़ते हैं। क्या आप भी ऐसा ही करते हैं। अगर ऐसा है तो उसमें कोई परेशानी की बात नहीं है बस ऐसे में कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। बहुत से लोग खाली चाय पीते हैं तो कुछ को चाय के साथ कुछ खाने का मन होता है। खाली पेट चाय (tea) पीने के नुकसान तो आप जानते ही होंगे लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप चाय के साथ कुछ भी खा लें। जानते हैं चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

चाय के साथ गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन : Do not consume these things with tea even by mistake in hindi

कच्चा प्याज का सेवन - चाय पीने के शौकीन लोग अक्सर चाय के साथ कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चाय के साथ भूलकर भी कभी कच्ची प्याज का सेवन न करें। कच्ची प्याज में मौजूद एसिड और उसका रस ऐसे गुणों से संपन्न होता है, जो चाय के साथ मिलने पर आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा कभी भी चाय के साथ उबला हुआ अंडा, सलाद या फिर अंकुरित अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

नींबू और नींबू का रस - अगर आप सुबह उठकर सबसे पहले चाय की चुस्की लेते हैं तो भूलकर भी उसके साथ नींबू या फिर ऐसी किसी भी ड्रिंक का सेवन न करें। चाय के साथ नींबू का रस या फिर नींबू एसिडिटी और दस्त की समस्या का शिकार बना सकता है।

बेसन और उससे बनी चीजें - अगर चाय के साथ नमकीन, बेसन के पकौड़े या फिर बेसन का चीला खाना पसंद हैं तो ऐसे में जरा संभलकर रहें। इन सब चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। चाय के साथ बेसन का सेवन करने से शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now