गर्मियों की शुरुआत में इन गर्म चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान 

गर्मियों की शुरुआत में इन गर्म चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान
गर्मियों की शुरुआत में इन गर्म चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान

सर्दियों के दौरान हम कई ऐसी गर्म चीजों का सेवन करते हैं, जिससे हमारा शरीर गर्म बना रहे। लेकिन अगर आप गर्मियों में भी इन चीजों का सेवन करते रहेंगे, तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि गर्मी में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं। अगर आप गर्मियों (Summer) में गर्म चीजों का सेवन करते हैं, तो आप बहुत सी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इस लेख में आगे हम आपको बताएँगे कि आपको गर्मियों में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्मियों की शुरुआत में इन गर्म चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान Do not consume these hot things in the beginning of summer, there can be many disadvantages in hindi

सर्दियों में हम ज्यादातर गर्म मसालों (Garam masala) का उपयोग करते हैं, जो कि खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही इसके सेवन से शरीर को गर्म रखने में भी आसानी होती है। लेकिन गर्मियों में गर्म मसाले का सेवन बहुत हद तक कम कर देना चाहिए। क्योंकि गर्म मसालों की तासीर गर्म होती है और अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए, तो इसके नुकसान देखने पड़ सकते हैं।

सर्दियों में अगर आप चाय और कॉफी (Tea and Coffee) का दिन में 2 से 3 बार भी सेवन करते हैं, तो ये आराम से पच जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्मियों में भी अगर आप इनका इतना सेवन करेंगे, तो आप अपच, मितली जैसी परेशानी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए गर्मियों में चाय और कॉफी का सेवन बहुत कम कर देना चाहिए।

गर्मियों में अदरक (Ginger) का सेवन करना भी बहुत कम कर देना चाहिए। अदरक बहुत ज्यादा गर्म होता है। अगर आप इसका सेवन गर्मियों में भी करेंगे, तो इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। कई बार ये शरीर में इतनी ज्यादा गर्मी बढ़ा देता है कि आपकी नाक से भी खून आने लगता है।

सर्दियों में लोग खुद को बीमारियों से बचाए रखने के लिए काढ़े (decoction) का सेवन करते हैं। जो कि आपकी सेहत health के लिए बहुत अच्छा भी होता है। लेकिन अगर आप गर्मियों में भी इसका सेवन कर रहें हेैं तो सावधान हो जाएँ। इसके सेवन से आप खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।