इन 8 चीजों को खाने के बाद तुरंत न पिएं पानी, हो सकते हैं नुकसान-In Chizo Ko Khane Ke Bad Turant Na Piye Pani, Ho Sakte Hai Nuksan

इन चीजों को खाने के बाद तुरंत न पिएं पानी, हो सकते हैं नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन चीजों को खाने के बाद तुरंत न पिएं पानी, हो सकते हैं नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पीना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अगर आप पानी भरपूर मात्रा में नहीं पीते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी की वजह से किडनी, लिवर, पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। साथ ही पानी की कमी आपको डिहाइड्रेशन का शिकार भी बना सकती है। इसलिए एक दिन में 10-12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिसको खाने के बाद पानी तुरंत नहीं पीना चाहिए। जी हां आयुर्वेद के अनुसार कुछ खास चीजें खाने के तुरंत बाद पानी पीना स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। तो आइए जानते हैं किन-किन चीजों को खाने के बाद पानी तुरंत नहीं पीना चाहिए।

इन 8 चीजों को खाने के बाद तुरंत न पिएं पानी, हो सकते हैं नुकसान

खीरा खाने के बाद

गर्मी के मौसम में खीरे (Cucumber) का सेवन काफी लोगों को पसंद होता हैं। खीरे का सेवन स्वास्थ्य को भी काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे का सेवन करने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। जी हां क्योंकि खीरे में पहले से पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसको खाने के बाद तुरंत पानी पीते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

तरबूज या खरबूज खाने के बाद

गर्मी के मौसम तरबूज (Watermelon) और खरबूज (Muskmelon) दोनों का ही सेवन लोग बड़े चाव से करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज और खरबूज का सेवन करने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, जी हां क्योंकि अगर आप पानी का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है।

चाय या कॉफी पीने के बाद

चाय या कॉफी (Chai or Coffee) पीने के बाद भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय या कॉफी पीने के बाद पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है, इसलिए चाय या कॉफी पीने के 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।

गर्म दूध पीने के बाद

गर्म दूध (Milk) पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। क्योंकि गर्म दूध पीने के बाद अगर आप तुरंत पानी पीते हैं, तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

आइसक्रीम खाने के बाद

आइसक्रीम (Ice cream) खाने के बाद भी पानी तुरंत नहीं पीना चाहिए। अगर आप आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे आपको गले में खराश और सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।

फल खाने के बाद

फलों (Fruits) का सेवन करने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि फल खाने के बाद पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमा काम करने लगती है। जिससे आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही फल खाने के बाद तुरंत पानी पीने से आप मोटापा के शिकार भी हो सकते हैं।

मूंगफली खाने के बाद

मूंगफली (peanut) खाने के बाद अक्सर कर लोगों को प्यास लग जाती है, इसलिए तुरंत लोग पानी पी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए, जी हां अगर आप मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे खांसी की समस्या हो सकती है।

चना खाने के बाद

चना (Chana) खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि चना खाने के बाद अगर आप पानी पीते हैं, तो इससे पाचन पर असर पड़ता है, जिससे आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications