अंडा खाने के बाद ना खाएं ये 4 चीजें

अंडा खाने के बाद ना खाएं ये 4 चीजें(sportskeeda Hindi)
अंडा खाने के बाद ना खाएं ये 4 चीजें(sportskeeda Hindi)

अंडा (Egg) का सेवन करना अक्सर लोगों को पसंद होता है और ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। अंडे की सबसे खास बात यह है कि इसे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कोई भी खा सकता है। अंडे के सेवन से शरीर को प्रोटीन और विटामिन सहित विभिन्न तरह के पोषक तत्वों का भंडार मिलता है। लेकिन अंडा खाते समय कुछ चीडों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे अंडे के बाद या साथ में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जानते हैं।

youtube-cover

अंडा खाने के बाद ना खाएं ये 4 चीजें : Do not eat these 4 things after eating eggs in hindi

पनीर का सेवन ना करें - कई लोग पनीर और अंडे को मिला कर खा लेते हैं या फिर इन दोनों को मिला कर एक खास रसिपी तैयार करते हैं। लेकिन आपको बता दें, पनीर और अंडा दोनों ही एक हेल्दी कॉम्बिनेशन नहीं हैं। इन दोनों को मिल कर खाने से पाचन तंत्र की परेशानी हो सकती हैं और यह आपके पाचन क्रिया को खराब कर सकता हैं। इससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही ज्यादा प्रोटीन होने के कारण ये पेट दर्द, ब्लॉटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

नींबू का सेवन - नींबू (lemon) का सेवन कई लोग अंडे का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन आपको बता दें, अंडे का फैटी ऑयल और नींबू मिल कर शरीर में एक रिएक्शन कर सकते हैं। इस रिएक्शन के कारण शरीर में इंफेक्शन हो सकता है, पित्ती की समस्या हो सकती है और कई बार मतली हो सकती है।

केले का सेवन - लोगों को अक्सर अंडा (egg) खाने के तुरंत बाद केले (Banana) से सेवन से सबको बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों हमारे पेट के लिए हैवी हो सकते हैं और मेटाबोलिज्म को धीमा कर सकता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को कब्ज, गैस और आंतों की समस्या हो सकती है। साथ ही ये कमजोर पाचन तंत्र वालों के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है।

मछली का सेवन - अंडा और मछली (fish) को एक साथ खाना या एक के बाद दूसरा खाने से स्किन रैशज की समस्या हो सकती है। दरअसल, ये प्रोटीन एलर्जी पैदा कर सकता है और आपको बीमार बना सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now