जामुन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 फूड्स

जामुन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये फूड्स(फोटो-Sportskeeda hindi)
जामुन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये फूड्स(फोटो-Sportskeeda hindi)

जामुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जामुन का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि जामुन कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी फूड्स होते हैं, जिनका सेवन जामुन खाने के तुरंत बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन फूड्स का जामुन खाने के बाद सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं जामुन खाने के बाद किन-किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

जामुन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 फूड्स-Do Not Eat These Foods After Eating Jamun In Hindi

अचार न खाएं

अचार (Pickle) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जामुन खाने के तुरंत बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप जामुन के बाद अचार का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट में गैस, उल्टी-दस्त, ब्लोटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स न खाएं

जामुन खाने के तुरंत बाद दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप जामुन खाने के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स (dairy products) का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

जामुन खाने के बाद तुरंत पानी न पिएं

जामुन खाने के बाद तुरंत पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। जी हां अगर आप जामुन खाने के बाद तुरंत पानी पीते हैं, तो इससे आपको दस्त और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको जामुन खाने के कम से कम 30-40 मिनट तक पानी पीने से बचना चाहिए।

हल्दी वाली चीजें न खाएं

जामुन खाने के तुरंत बाद हल्दी (Turmeric) या हल्दी युक्त किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप जामुन के बाद हल्दी का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में जलन की समस्या हो सकती है और डाइजेशन भी खराब हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now