आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें

आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन आम खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप आम खाने के तुरंत बाद इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं आम खाने के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।

youtube-cover

आम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें-Do Not Eat These Foods After Eating Mango In Hindi

आम के बाद करेला

आम खाने के तुरंत बाद करेला (Bitter Gourd) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप आम खाने के बाद करेले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको उल्टी, मतली और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आम के बाद हरी मिर्च

आम खाने के बाद हरी मिर्च (Green Chilli) का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप आम खाने के तुरंत बाद हरी मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे आंत को नुकसान पहुंच सकता है।

आम और मसालेदार भोजन

अधिकतर लोग भोजन करते समय आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मसालेदार भोजन (Spicy Food) के साथ आम का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आम और दही

लोग अक्सर आम के साथ दही (Curd) का सेवन करते हैं, कई लोग तो आम की लस्सी बनाकर भी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आम और दही का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां इसके सेवन से आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आम के बाद पानी

अधिकतर लोग आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन आम खाने के तुरंत बाद पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। अगर आप आम खाने के बाद पानी पीते हैं, तो इससे पेट फूलने, गैस, अपच जैसी समस्याएं हो सकती है।

आम के बाद कोल्ड ड्रिंक

आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) का सेवन करना सेहत के नुकसानदायक होता है। क्योंकि आम में प्रचुर मात्रा में शुगर मौजूद होता है और कोल्ड ड्रिंक में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment