दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 8 चीजें

दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दही का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही दही के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते हैं, जिसका सेवन दही के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन खाद्य पदार्थों का दही के साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि दही के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 8 चीजें-Do Not Eat These Foods With Curd In Hindi

दही और खट्टे फल

दही के साथ खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप दही के साथ संतरा, नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दही और दूध

दही और दूध (Milk) का एक साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे आपको दस्त, पेट फूलने और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दही और ऑयली फूड्स

पूरी और पराठे के साथ दही खाना कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऑयली चीजों (Oily Foods) के साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।

दही और आम

दही और आम (Mango) का एक साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दही और प्याज

गर्मी में कई लोग दही और प्याज (Onion) का एक साथ सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दही और प्याज का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

दही और मछली

दही और मछली (Fish) का एक साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से पेट और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

दही और उड़द दाल

उड़द दाल (Urad Dal) और दही का एक साथ सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी जैसे एसिडिटी, सूजन, डायरिया की शिकायत हो सकती है।

दही और तरबूज

दही के साथ तरबूज (Watermelon) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप दही के साथ तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।