नींबू के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

नींबू के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
नींबू के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

नींबू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिसका सेवन नींबू के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन खाद्य पदार्थों का नींबू के साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं नींबू के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

नींबू के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें-Do Not Eat These Foods With Lemon In Hindi

नींबू के साथ दूध

नींबू के साथ दूध (Milk) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप नींबू के साथ दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपको गैस, एसिडिटी, पाचन से जुड़ी समस्या के अलावा स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

नींबू के साथ रेड मीट

नींबू का रेड मीट (Red meat) के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो आपको स्किन एलर्जी की शिकायत हो सकती है। खासकर जिन लोगों को पहले से एलर्जी है, उन्हें नींबू और रेड मीट का एक साथ सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

नींबू के साथ दही

नींबू और दही (Curd) का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप नींबू और दही का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे विषाक्त पदार्थ अधिक मात्रा में बनते हैं। जिससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।

नींबू के साथ टमाटर

सलाद में अक्सर कर लोग नींबू और टमाटर (Tomato) का एक साथ सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं नींबू और टमाटर का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां इस कॉम्बिनेशन के सेवन से एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नींबू के साथ पपीता

नींबू और पपीता (Papaya) का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप नींबू और पपीता का सेवन साथ में करते हैं, तो इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है, जिससे आप एनीमिया जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now