मूली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकते हैं कई बड़े नुकसान

मूली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं कई बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकते हैं कई बड़े नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में मूली (Radish) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, एंटीआक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें भी होती हैं, जिसका सेवन मूली खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप मूली खाने के बाद इन चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं मूली खाने के बाद किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

मूली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकते हैं कई बड़े नुकसान-Do Not Eat These Things After Eating Radish In Hindi

मूली के तुरंत बाद दूध

मूली खाने के तुरंत बाद दूध (Milk) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूध का सेवन खट्टी चीजों के साथ नहीं करना चाहिए, इससे आपको त्‍वचा से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। दूध और मूली के बीज गैप जरूर रखना चाहिए।

मूली के तुरंत बाद संतरा

मूली खाने के तुरंत बाद संतरे (Orange) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्‍ब‍िनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मूली खाने के 3-4 घंटे बाद ही संतरे का सेवन करना चाहिए।

मूली के तुरंत बाद करेला

मूली का सेवन करने के बाद करेले (bitter gourd) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्‍ब‍िनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसलिए इन दोनों की बीज कुछ घंटों का गैप जरूर रखना चाहिए।

मूली के तुरंत बाद चाय

मूली खाने के तुरंत बाद चाय (Tea) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूली की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आप मूली खाने के बाद तुरंत चाय का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।

मूली के तुरंत बाद खीरा

कई लोग सलाद में मूली और खीरे (Cucumber) का सेवन साथ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मूली और खीरे का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां इस मिश्रण का साथ में सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications