तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें

तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

तरबूज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही तरबूज के सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें भी होती है, जिसका सेवन तरबूज खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। जी हां तरबूज खाने के बाद अगर आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।

youtube-cover

तरबूज खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें-Do Not Eat These Things After Eating Watermelon In Hindi

तरबूज के बाद खट्टी चीजें न खाएं

तरबूज खाने के तुरंत बाद खट्टी चीजों (sour thing) का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप तरबूज खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तरबूज के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स न खाएं

तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध या किसी भी प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट्स (dairy products) का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि दूध एक लैक्सेटिव होता है और वॉटरमेलन डाइयूरेटिक होता है, इसलिए तरबूज खाने के बाद दूध का सेवन करने से पेट में गैस या पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती है।

तरबूज और नमक न खाएं

कई लोग तरबूज पर नमक (Salt) लगाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज और नमक का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप तरबूज पर नमक लगाकर खाते हैं, तो इससे तरबूज के पोषक तत्व शरीर में अवशोषित नहीं हो पाते हैं।

तरबूज के बाद अंडा न खाएं

तरबूज खाने के तुरंत बाद अंडा (Egg) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जी हां तरबूज खाने के बाद अंडा का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तरबूज के बाद पानी न पिएं

तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। जी हां अगर आप तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तरबूज खाने के 40 मिनट बाद ही पानी का सेवन करना चाहिए।

तरबूज के बाद तला हुआ न खाएं

तरबूज खाने के तुरंत बाद तला हुआ खाना (Fried Food) सेहत के लिए हानिकारक होता है। जी हां अगर आप तरबूज खाने के तुरंत बाद तला हुआ खाते हैं, तो इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।