दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन- Do Not Eat This Food With Curd

दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही (Curd) के उपयोग से कई व्यंजन बनाए जाते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए दही खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजे होती है, जिसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप दही के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं, तो यह जहर बन जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन (Do Not Eat This Food With Curd In Hindi)

दही और उड़द दाल

अगर आप भोजन में उड़द दाल (Urad Dal) का सेवन कर रहे हैं, तो दही का भूलकर भी सेवन न करें। क्योंकि इससे पेट संबंधी जैसे एसिडिटी, सूजन, डायरिया की शिकायत हो सकती है।

दही और दूध

दही और दूध (Milk) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेशन संबंधी परेशानियां हो सकती है। साथ ही उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।

दही और आम

गर्मी के मौसम में आम (Mango) खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप आम खा रहे हैं, तो उस समय दही का सेवन न करें। क्योंकि आम के साथ दही का सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

दही और प्याज

अक्सर लोग भोजन करते समय सलाद में प्याज (Onion) खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप प्याज का सेवन कर रहे हैं, तो भोजन में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्याज और दही एक साथ खाने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

दही और खट्टे फल

दही के साथ भूलकर भी खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।

दही और घी

अक्सर लोग पराठे में खूब सारा घी (Ghee) लगाकर दही के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ घी खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर आप दही और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।