रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन 5 फलों का सेवन- Raat Me Bhulkar Bhi Nahi Karna Chaiye In Falo Ka Sevan

रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन फलों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन फलों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को फल खाने की सलाह दी जाती है। फलों का सेवन करने से शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं, साथ ही फलों का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि सुबह, दोपहर, रात किसी भी समय फल का सेवन करने से स्वास्थ्य को लाभ ही पहुंचे, जी हां क्योंकि कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिसका सेवन रात में करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता हैं। रात में इन फलों का सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन फलों का सेवन रात में नहीं करना चाहिए।

रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन 5 फलों का सेवन

सेब- सेब (Apple) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब में फाइबर, विटामिन ए, बी, सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। लेकिन अगर आप रात में सेब का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को फायदे की जगह काफी नुकसान पहुंचाते हैं। रात में सेब का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

केला- केला (Banana) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला पोषक तत्वों का भंडार होता है, केला का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन अगर आप रात में केला का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। रात में केला खाने से बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ने का खतरा रहता है।

संतरा- संतरा (Orange) का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है और विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। लेकिन अगर आप रात में संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे गैस और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

चीकू- चीकू (Sapodilla) का सेवन रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप रात में चीकू का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। साथ ही कई और बीमारियां भी हो सकती है।

अंगूर- अंगूर (Grapes) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंगूर में फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन अगर आप रात में अंगूर का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, क्योंकि रात में अंगूर खाने से गैस की शिकायत हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava