आंखों में पानी आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, आज ही अपनाएं ये आसान उपाय

आंखों में पानी आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, आज ही अपनाएं ये आसान उपाय
आंखों में पानी आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, आज ही अपनाएं ये आसान उपाय

आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं। आंखों के बिना जिंदगी अधूरी है। इसलिए आंखों की सही तरीके से देखभाल करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन कई बार हम आंखों से संबंधित चीजों पर ध्यान नहीं देते, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है। आपने देखा होगा कि कई बार अचानक ही आंखों से पानी आने लग जाता है आंखों में खुजली होने लगती है और ज्यादातर ये बच्चों के साथ होते देखा गया है लेकिन इस समस्या को नज़रअंदाज बिल्कुल भी न करें। क्योंकि ये छोटी सी दिखने वाली समस्या कई बार बहुत बड़ी भी हो सकती है। तो आइए जानते हैं आँखों में पानी आने की समस्या के आसान उपाय-

youtube-cover

आंखों में पानी आने की समस्या के आसान उपाय- Simple remedies for the problem of watery eyes In Hindi

हर्बल टी बैग का इस्तेमाल (Herbal tea bag use) - हर्बल टी बैग या ग्रीन टी बैग (Green Tea Bag) का इस्तेमाल आप आंखों से आंसू आने की समस्या में कर सकते हैं। इसके लिए टी बैग को गरम पानी में डालकर उससे आंखों की सिकाई करें। ध्यान रहें कि टी बैग बहुत ज्यादा गर्म न हो और ये फटा हुआ न हो। इससे सिकाई करते समय बहुत ध्यान रखें। ज्यादा गर्म होने से आंख जल भी सकती है।

नमक का पानी (Salt water) - नमक के पानी से आंखों की सिकाई करने से बहुत आराम मिलता है। इसके लिए आपको करना होगा गर्म पानी, जिसमें 1 चम्मच नकम डालें और इसके बाद एक नरम कपड़ा लेकर कपड़े को पानी में डुबोकर, अच्छे से निचोड़ने के बाद इससे आंखों की सिकाई करें। इससे बहुत आराम मिलेगा। इसको आप दिन में 2 से 3 बार करें।

नारियल का तेल (Coconut oil) - नारियल का तेल बालों के लिए तो लाभदायक होता ही है। साथ ही इसको आंखों पर इस्तेमाल करने से भी बहुत लाभ मिलते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना होगा कि उंगलियों में नारियल का तेल लेकर अच्छे से आंखों के ऊपर और नीचे मसाज करें। इससे आंखो से पानी आने जैसी समस्या से निजात मिल सकता है।

गर्म कपड़ा(Warm cloth) - आंखों से आंसू आना बंद हो जाए, तो उसके लिए आप एक साथ और नरम कपड़ा लें और इसे प्रेस पर रखकर थोड़ा गर्म होने दें और फिर इससे आंखों की अच्छी तरह से सफाई करें। ऐसा करने से आंखों की नसें खुलती हैं जिससे पानी आना बंद होता है।

आंखों को धोएं सादे पानी से (wash eyes with plain water) - आंखों से पानी आने की समस्या में आप आंखों को ठंडे पानी से धोएं इससे आंखों में आई किसी भी गंदगी को बाहर निकालने में आसानी होती है। आंखों को हमेशा साफ रखें और इसके उपर कॉस्मिटिक न लगाएं। साथ ही आंखों को हर रोज 4 से 5 बार धोएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।