दीवार के सहारे से घर पर ही करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे 

दीवार के सहारे से घर पर ही करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे
दीवार के सहारे से घर पर ही करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

रोजाना एक्सरसाइज हमारी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी होती है। एक्सरसाइज के जरिए आप खुद को फिट रख सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोग बाहर जाकर एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन इसमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बाहर जाकर एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। इसमें से ज्यादातर महिलाएं हैं। लेकिन आपको बता दें कि घर पर भी रहकर आप कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है और आप खुद को फिट रखने में खुद की मदद कर सकती हैं। इसमें से एक एक्सरसाइज है दीवार के सहारे की गई एक्सरसाइज। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कौन ये एक्सरसाइज हैं, तो आगे इस लेख को जरूर पढ़े।

दीवार के सहारे से घर पर ही करें ये एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे Do this exercise at home with the help of wall, you will get many benefits in hindi

जांघों और कूल्हों की चर्बी होगी कम Thighs and hips fat will be less - इसे करने के लिए भी आप दीवार के सहारे पीठ के बल खड़ी हो जाएं। फिर अपने पैरों को थोड़ा चौड़ा करके खोल लें। अब अपने दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर कमर पर रखें। पैरों को घुटनों से मोड़कर नीचे की ओर आ जाएं। फिर वापस ऊपर की ओर जाएं।

लव हैंडल फैट करने वाली एक्सरसाइज - इसके लिए भी आपको दीवार के सहारे खड़े होने और चेयर पोज में घुटनों के बल नीचे आने की जरूरत है। फिर अपने दाएं हाथ को अपनी बाएं थाई पर रखें। बाएं हाथ को ऊपर की ओर स्‍ट्रेच करें। अब कमर से थोड़ा झुककर बाएं हाथ को दाएं ओर लेकर जाएं। फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें।

माउंटेन क्लाइंबर - इस एक्सरसाइज के जरिए आप वजन कम कर सकते हैं। इसको भी दीवार की मदद से किया जा सकता है। इसको करने के लिए आपको दीवार के सहारे खड़े होना पड़ेगा। फिर मसल्स को टाइट करें और दोनों हाथ दीवार पर रख लें। उसके बाद फिर आप अपने एक पैर को आगे करके जमीन पर रख लें। फिर वापस से पैर सही कर ले। ऐसा आपको 10 से 15 रेप्स और 3 से 5 सेट्स में दोनों पैरों को करना होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications