आपके घर के कुत्ते और बिल्ली भी बन सकते हैं बीमारी का कारण, इन चीजों का रखें ध्यान 

आपके घर के कुत्ते और बिल्ली भी बन सकते हैं बीमारी का कारण, इन चीजों का रखें ध्यान
आपके घर के कुत्ते और बिल्ली भी बन सकते हैं बीमारी का कारण, इन चीजों का रखें ध्यान

घर पर कुत्ते और बिल्ली को रखने का शौक बहुत से लोगों को होता है। कई लोगों के घरों में इन जानवरों को एक घर के सदस्य की तरह ही रखा जाता है। इतना ही नहीं, पेट लवर अपने जानवरों को इतना प्यार करते हैं कि उन्हें अपने साथ, अपनी ही बेड पर सुलाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुत्ते और बिल्ली को घर पर रखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, अगर आप कुत्ते बिल्ली को घर पर पाल रहे हैं, तो इससे बहुत सी गंभीर बीमारी के आप शिकार हो सकते हैं। कुत्ते और बिल्ली की लार इंसानो के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती है। अगर आप भी इन जानवरों को अपने घर पर पाल रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जो आगे आपको लेख में बताएँगे।

आपके घर के कुत्ते और बिल्ली भी बन सकते हैं बीमारी का कारण, इन चीजों का रखें ध्यान Dogs and cats of your house can also become the cause of disease, keep these things in mind in hindi

अगर आपके घर पर भी कुत्ता या बिल्ली पाल रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप उन्हें खुद से और बच्चों से दूर रखें। कुत्ते जब अपनी जीभ से इंसानों के मुंह को चाटते हैं, तो इससे बहुत से बैक्टीरिया आपमें भी लगते हैं। जो कि गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

कुत्ते और बिल्ली के झड़ते बाल आपके बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। दरअसल इनके बाल अगर बच्चों के मुंह से होकर गले में जाते हैं, तो इससे गला चोक हो सकता है। इतना ही नहीं नाक में इनके बाल जाने से बच्चों को अस्थमा जैसी समस्या भी हो सकती है।

कुत्ते या बिल्ली को पालने से आपको पेट का इंफेक्शन (Stomach infection) भी हो सकता है।

बिल्ली और कुत्ते को खुद से दूर रखें और इस बात का भी ध्यान रखें कि आप इन्हें अपने बेड पर न सुलाएँ। इससे आपको एलर्जी (Allergy) जैसी समस्या भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।