रात में पेट फूलने पर न हों परेशान, इन उपायों से झट मिलेगा आराम

रात में पेट फूलने पर न हों परेशान, इन उपायों से झट मिलेगा आराम
रात में पेट फूलने पर न हों परेशान, इन उपायों से झट मिलेगा आराम

रात में कई बार खाना खाने के बाद पेट फूलने, की समस्या का सामना करना पड़ता है। आप कुछ भी खा लें, लेकिन पेट फूलने की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण बैठने, लेटने में बहुत ज्यादा मुश्किल होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़े। क्योंकि आज आपको हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आपको इस परेशानी से जल्दी ही आराम मिल सके। तो चलिए जानते हैं।

रात में पेट फूलने पर न हों परेशान, इन उपायों से झट मिलेगा आराम Don't worry about flatulence at night, these 5 remedies will give you instant relief in hindi

अजवाइन का पानी (celery water)- अगर आप पेट फूलने की परेशानी से परेशान हैं, तो अजवाइन का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको एक ग्लास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर पानी को अच्छे से उबालना होगा। जब पानी उबल जाए, तो उसमें एक चुटकी काला नमक डालें और ठंडा करके इसका सेवन करें। ऐसा करने से पेट फूलने की समस्या ठीक हो सकती है।

सौंफ का करें सेवन (Use fennel) - सौंफ का सेवन पाचन के लिए लाभदायक होता है। अगर आपको पेट फूलने की परेशानी हो रही है, तो रोजाना खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ का सेवन जरूर करें। इससे पेट फूलने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

नींबू का सेवन (Lemon) - गैस्ट्रिक समस्याओं से तुरंत राहत पाने के लिए नींबू पानी या नींबू की चाय का सेवन एक अद्भुत उपाय है। इसके स्वाद और फायदों को बढ़ाने के लिए इसमें नींबू पानी, एक चुटकी काला नमक, पिसा हुआ जीरा और अजवाइन भी मिला सकते हैं और इस तरह आप इसका सेवन कर सकते हैं। एक गिलास नींबू पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से भी एसिडिटी कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

चिया बीज (Chia seeds) - चिया के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों के उपचार में सहायक होते हैं। इसके अलावा ये पोषक तत्वों, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं। इन्हें ठंडे पेय पदार्थों, स्मूदी, फलों के रस, दही, दलिया, पुडिंग आदि में (पानी में भिगोने के बाद) मिलाया जा सकता है और सेवन किया जा सकता है। इससे पाचन को सुधारने में मदद मिलती है।

एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar) - अगर आप रोजाना सुबह एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन में सुधार होता है। इससे पेट फूलने जैसी समस्या में बहुत हद तक आराम मिल सकता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।