दूध और लहसुन के 3 फायदे: Doodh Aur Lahsun ke 3 Fayde

फोटो- patrika
फोटो- patrika

हर घर में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन वाला दूध आपको कई रोगों से बचाए रख सकता है। आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन और दूध के मिश्रण को आयुर्वेद में काफी प्रभावशाली माना गया है। इसका नियमित सेवन से व्यक्ति अपना आप को कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। जानते हैं लहसुन और दूध से क्या लाभ मिलते हैं।

दूध और लहसुन के फायदे -

कब्ज से राहत दिलाए - जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उन लोगों को अपने खाने पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। कब्ज की समस्या में दूध में लहसुन पीने से फायदा होता है। मल में तरल की कमी को पूरा करने में लहसुन वाला दूध सहायक हो सकता है और कब्ज से राहत दिला सकता है।

मुंहासों से दिलाए निजात - त्वचा पर मुंहासे होने पर लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर लहसुन और दूध का उपयोग किया जाए तो इससे मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह मिश्रण रक्त द्वारा अवशोषित होता है। फिर पसीने के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है। इससे बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का इलाज - अक्सर पुरुष इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से परेशान रहते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन वाला दूध पीना चाहिए। लहसुन में बायोएक्टिव घटक एस-एलिल सिस्टीन (एसएसी) नामक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के इलाज में सहायक है।

इस तरह बनाएं लहसुन वाला दूध -

लहसुन वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले दूध गर्म कर लें। फिर इसमें तीन से चार लहसुन काे कद्दूकस करके डाल दें और थोड़ी देर और दूध को उबालें। लहसुन का दूध तैयार है। इसके बाद दूध को अपनी सुविधानुसार गर्म या थोड़ा ठंडा करके पिएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।