दोपहर में सोना चाहिए या नहीं, जानिये फायदे और नुकसान 

दोपहर में सोना चाहिए या नहीं, जानिये फायदे और नुकसान
दोपहर में सोना चाहिए या नहीं, जानिये फायदे और नुकसान

कई लोगों को दोपहर में सोने की आदत होती है। लेकिन ये आदत तब तक ठीक है जब तक आप कुछ देर के लिए काम से थक कर आराम कर रहे हो। दिन में सोना गलत नहीं है। लेकिन दोपहर में ज्यादा सोना गलत हो सकता है। दोपहर में सोने के कई सारे फायदे हैं तो कई नुकसान भी। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो इस असमंजस में रहते हैं कि दोपहर में सोना चाहिए या नहीं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि दोपहर में सोना चाहिए या नहीं और अगर आप दोपहर में सोते हैं तो इसके फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं।

दोपहर में सोना चाहिए या नहीं, जानिये फायदे और नुकसान - Dopahar Me Sona Chaiye Ya Nahi, Janiye Fayde Aur Nuksan In Hindi

दोपहर में सोने के फायदे (Dopahar Me Sone Ke Fayde)

कई बार लोग ऑफिस का काम करके या फिर घर में महिलाएं घर का काम करके थक जाती हैं। ऐसे में अगर आप दोपहर में 20 से 25 मिनट के लिए आराम कर लें, तो इससे आपका पूरा दिन थकान मुक्त रहता है। दिन में सोने का फायदा यह भी है कि आप जब सुबह उठते हैं तो कई सारे काम करते हैं, ऐसे में यदि आप थोड़ी देर के लिए सो जाएं, तो इससे आपका मन शांत रहेगा साथ ही दिनभर आने वाले कामों को आप खुशी - खुशी पूरा भी कर पाएंगे।

दोपहर में सोने से आप चिड़-चिड़ नहीं करेंगे। क्योंकि थोड़ी देर का आराम आपकी पूरी थकावट को मिटाने के लिए काफी होता है।दोपहर में सोने से इंसान का दिमाग रिलैक्स मोड में चला जाता है। जिससे काम में मन लगता है इसलिए दिन में थोड़ी देर की नींद लेना कोई खराब आदत नहीं हैं।

दोपहर में सोने के नुकसान - (Dopahar Me Sone Ke Nuksan)

कई लोग दोपहर में इतना सो लेते हैं कि उनका मन शांत होने की जगह और विचलित होने लग जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन में ज्यादा सोने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी (health problems) हो सकती है। अक्सर देखा गया है दिन में लोगों को खाना खाने के बाद ज्यादा नींद आती है। ऐसे में अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो ये सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

दरअसल खाना खाने के बाद हमारा शरीर इंसुलिन (insulin) बनाता है और अगर ऐसे में आप चलने की जगह सो जाएं, तो ये डायबिटीज (diabetes) का बहुत बड़ा कारण बन सकता है।

यही नहीं, दोपहर में खाने के तुरंत बाद सोने से आपका पाचन (Digestion) भी खराब हो जाएगा। क्योंकि सोने से आपका खाना नहीं पचता और पेट में सड़ता रहता है, जो आपके पेट को खराब करने के लिए काफी है। यही नहीं इससे आपको गैस (Gas) की समस्या भी हो सकती है।

दोपहर में सोने से मोटापा (obesity) भी बहुत जल्दी बढ़ने लगता है। इसलिए खाने का पचना बेहद जरूरी होता है।

दिन में सोने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखें, जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर न पड़े-

आप खाना खाते ही तुरंत सोने से बचे। यदि आपने खाना खाया है तो करीब आधा घंटा टहलें, उसके बाद ही सोने जाएं।

दोपहर में सोए लेकिन 20 से 25 मिनट से ज्यादा नहीं। इतना सोना आपकी पूरे दिन की थकान को मिटाने के लिए काफी है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।