सोने से पहले अजवाइन के पानी के सेवन के फायदे - Sone Se Pehle Ajwain Ke Pani Ke Sevan Ke Fayde

सोने से पहले अजवाइन के पानी के सेवन के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सोने से पहले अजवाइन के पानी के सेवन के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

अजवाइन (carom seeds) हमारे लिए बहुत लाभदायक है, इसका उपयोग खाना बनाने से लेकर अच्छे स्वास्थ के लिए किया जाता है। इसके सेवन से पेट दर्द से लेकर गैस की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। वैसे तो किसी भी समय में अजवाइन खाया जा सकता है लेकिन रात को सोने से पहले अजवाइन के पानी से आपकी पाचन क्रिया बेहतर तरीके से कार्य करती है। साथ ही इससे अन्य परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इस लेख में सोने से पहले अजवाइन के पानी के लाभ के बारे में चर्चा की गयी है।

सोने से पहले अजवाइन के पानी के सेवन के फायदे - Sone Se Pehle Ajwain Ke Pani Ke Sevan Ke Fayde In Hindi

जोड़ों में दर्द (joint pain)

रात में सोने से पहले अजवाइन के पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन फांके और 1 गिलास गर्म पानी लें। इससे जोड़ों में दर्द से आराम मिलेगा।

सर्दी-जुकाम (cold-cough)

अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं। अजवाइन का सेवन करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें। अब इसमें 1 चुटकी काला नमक मिलाकर फांक लें। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी जाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

अनिद्रा (insomnia)

रात में सोने से पहले अगर आप अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मस्तिष्क शांत होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। साथ ही इससे आपको कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है।

डायरिया (diarrhea)

डायरिया के मरीजों के लिए भी अजवाइन का सेवन लाभकारी हो सकता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इसे सोने से करीब 30 मिनट पहले पिएं। इस पानी को पीने से डायरिया और पेट से जुड़ी अन्य परेशानी में काफी जल्द राहत मिलेगी।

कब्ज (constipation)

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए 1 चम्मच कच्चे अजवाइन को तवे पर भून लें। अब रात में सोने से पहले इसका पानी पिएं। इससे सुबह तक आपका पेट साफ हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।