कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल, तो जरूर पिएं संतरे का जूस-Cholesterol Ko Karna Hai Control To Jarur Piye Santare Ka Juice

कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल, तो जरूर पिएं संतरे का जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल, तो जरूर पिएं संतरे का जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलता खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की शिकायत देखी जा रही है। जो हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। जिसकी वजह से न जाने कितने लोग अपनी जान गवा देते हैं। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) जो शरीर के लिए काफी जरूरी होता है और दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol), जिससे कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए संतरे का जूस का काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के जूस में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। जानिए संतरे के जूस के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल को करना है कंट्रोल, तो जरूर पिएं संतरे का जूस (Cholesterol Ko Karna Hai Control To Jarur Piye Santare Ka Juice In Hindi)

संतरे का जूस पीने के फायदे

संतरे का जूस (Orange Juice) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरे के जूस में विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी जैसे तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही संतरे का जूस एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अगर आप रोजाना एक गिलास संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही इम्यून सिस्टम (Immunity) भी मजबूत होता है और किडनी (Kidney), स्किन (Skin), बाल सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

संतरे का जूस पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही संतरे का जूस हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी (Vitamin C) और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ गया हो, उन्हें रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।