ब्रेकफास्ट में पिएं ये 5 हेल्दी जूस- Breakfast Me Piye Ye Healthy Juice

ब्रेकफास्ट में पिएं ये हेल्दी जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)
ब्रेकफास्ट में पिएं ये हेल्दी जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ता यानि ब्रेकफास्ट (Breakfast) करना काफी जरूरी होता है। लेकिन नाश्ता में जंक फूड नहीं, बल्कि पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नाश्ते में पौष्टिक चीजों का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। पौष्टिक चीजों में आप हेल्दी जूस (Healthy Juice) को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट में कौन-कौन से जूस का सेवन करना चाहिए।

ब्रेकफास्ट में पिएं ये 5 हेल्दी जूस

1- ब्रेकफास्ट में चुकंदर के जूस (Beetroot Juice) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, चुकंदर में विटामिन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है, साथ ही त्वचा पर निखार भी आता है।

2- ब्रेकफास्ट में अनार के जूस (Pomegranate juice) का सेवन भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अनार भी पोषत तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, साथ ही एनीमिया की शिकायत भी दूर होती है।

3- ब्रेकफास्ट में संतरे के जूस (Orange Juice) का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि संतरा में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए संतरे के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।

4- पालक (spinach) के जूस का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पालक में कई विटामिन मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप ब्रेकफास्ट में पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियों से निजात मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है।

5- सुबह के नाश्ते में टमाटर (Tomato), पालक (spinach) और चुकंदर (Beetroot) के जूस का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ये तीनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप इन तीनों के मिश्रण से जूस तैयार कर के पीते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now