कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 7 चाय

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये चाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये चाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हर्बल चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से हार्ट हेल्दी भी रहता है। तो आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कौन-सौन सी चाय का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 7 चाय-Drink These Tea To Control Cholesterol In Hindi

अदरक की चाय

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अदरक की चाय (Ginger Tea) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अदरक को सबसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स वाला हर्ब माना जाता है। साथ ही अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

लहसुन की चाय

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन की चाय (Garlic Tea) का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन की चाय में एलिसिन नामक एक्टिव कंपाउंड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

हल्दी की चाय

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हल्दी की चाय (Turmeric Tea) का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

लेमनग्रास टी

लेमनग्रास टी (Lemongrass Tea) का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि लेमनग्रास टी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से हार्ट हेल्दी भी रहता है।

दालचीनी की चाय

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि दालचीनी की चाय में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

अर्जुन की छाल की चाय

अर्जुन की छाल की चाय (Arjuna Bark Tea) का सेवन कर के भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि अर्जुन की छाल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और खून के धक्के को साफ करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment