वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये चाय- Vajan Kam Karne Ke Liye Rojana Piye Ye Chai

वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये चाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये चाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली, गलत खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं। लेकिन बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए चाय का सेवन करना चाहिए। जी हां चाय, चाय का नाम सुनकर आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि चाय से कैसे वजन कम हो सकता है। लेकिन कुछ चाय ऐसी भी होती है, जिसका सेवन आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से चाय का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

वजन कम करने के लिए रोजाना पिएं ये चाय

ग्रीन टी

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ग्रीन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और वजन कम करने में मदद करती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

ऊलौंग टी

ऊलौंग टी (oolong tea) का सेवन वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि ऊलौंग टी का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कंट्रोल होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट ऊलौंग टी का सेवन करना चाहिए।

माचा टी

जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनको माचा टी (Matcha Tea) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि माचा टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

रूइबोस टी

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आपको रूइबोस टी (Rooibos tea) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट रूइबोस टी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।

सौंफ की चाय

सौंफ एक मसाला है, जो खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ की चाय (fennel tea) का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।

जीरे की चाय

जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है, उन्हें जीरे की चाय (cumin tea) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है। इसके लिए जीरे की चाय में एक चम्मच शहद मिला लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now