गर्मियों में अधिक ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान - Garmiyo Me Adhik Thanda Pani Peene Se Ho Sakta Hai Kai Nuksan

गर्मियों में अधिक ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
गर्मियों में अधिक ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

गर्मियों में लोग अक्सर प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन ठंडे पानी से शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है। गर्मियों में हमारे शरीर का तापमान भी गर्म रहता है और यदि हम इस दौरान ठंडा पानी का सेवन करते हैं, तो ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते है। फ्रिज के ठंडे पानी और मटके के ठंडे पानी में बहुत अंतर होता है। फ्रिज का पानी हमें कई बीमारियों से ग्रसित कर सकता है। वहीं, मटके का पानी हमारी सेहत को फायदे ही पहुंचाता है। ठंडे पानी से हम सर्दी जुकाम, तेज हार्ट बीट, खराब पाचन के शिकार हो सकते हैं। ठंडे पानी को पीने से गले में भी परेशानी हो सकती है। ठंडे पानी के और क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं आइए जानते हैं।

गर्मियों में अधिक ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं कई नुकसान

दिल को हो सकता है नुकसान (Heart damage can happen) - ज्यादा ठंडा पानी पीने से आपके दिल को नुकसान पहंच सकता है। ठंडा पानी वेगस नर्व को उत्तेजित करता है, जिससे हार्ट बीट अधिक हो जाती है। साथ ही, इससे रक्त कोशिकाएं भी सिकुड़ने लग जाती है और कई बार ब्लड का फ्लो बिगड़ जाता है।

पाचन तंत्र में परेशानी ( Trouble in Digestive System ) - जब हम खाना खाते हैं उसके तुरंत बाद पाचन की क्रिया शुरू हो जाती है। और इस दौरान हमें पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन अगर हम खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पी लेते हैं, तो यह पाचन क्रिया को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इससे हमारा पाचन पूरी तरह बिगड़ जाता है और कब्ज की शिकायत होने लगती है।

गले में खराश (sore throat) - कई बार हम धूप से आकर ठंडा पानी पी लेते हैं। जिसके वजह से गले में खराश शुरू हो जाती है। यही नहीं कई बार सर्दी और जुकाम भी हो जाता है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि धूप से आने के बाद कभी भी ठंडा पानी न पीएं।

ठंडा पानी का सेवन बनाता है शरीर को आलसी (Consumption of cold water makes the body lazy) - ठंडा पानी पीने से शरीर को आलस घेर लेती है। दरअसल गर्मियों में हमारे शरीर का टैम्परेचर अधिक होता है और ऐसे में अगर हम ठंडे पानी को पीते हैं तो यह अचानक ही शरीर के तापमान को गिरा देता है, जिससे हमारी ऊर्जा में कमी आ जाती है और हम आलस से घिर जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।