रात को गर्म पानी पीने के फायदे : Raat Ko Garam Pani Peene Ke Fayde

फोटो- aajtak
फोटो- aajtak

अक्सर लोगों को आपने कहते सुना होगा कि सुबह उठ कर खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं और शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के सेवन से सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन को भी बहुत फायदा होता है। अक्सर कई लोग गर्म पानी पीना पसंद नहीं करते और वे फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। गर्म पानी पीने के फायदे जानने के बाद आप भी पीना शुरू करेंगे। गर्म पानी पीने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। जानते हैं रात के समय गर्म पानी पीने से क्या लाभ होता है।

रात में गर्म पानी पीने से मिलने वाले फायदे -

डाइजेशन ठीक रहता है - सुबह और रात में सोने से पहले गर्म पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपको कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होगी। वहीं पेट साफ रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं।

शरीर रहता है हाइड्रेट - शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। अगर आप हमेशा गर्म पानी नहीं पी सकते, लेकिन सुबह खाली पेट और रात में सोते वक्त गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। बाकी समय आप नॉर्मल पानी पी सकते हैं, लेकिन कभी भी बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना ठीक नहीं होता।

वजन घटाने में मदद मिलती है - जिन लोगों को अपना वजन कम करना है उनके लिए गर्म पानी पीना लाभकारी है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इसलिए हर किसी को अपने शरीर को फिट रखने के लिए गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।

तनाव कम होता है - क्या आप जानते हैं गर्म पानी पीने से स्ट्रेस भी कम होता है। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इससे चिंता कम होती है।

सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है - जो लोग नियमित तौर पर गर्म पानी का सेवन करते हैं, उन्हें जल्दी सर्दी-जुकाम की शिकायत नहीं होती। अगर कभी सर्दी होती भी है तो जल्दी छूट जाती है। इससे सिरदर्द में भी राहत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।