तांबे के बर्तन का पानी पीना हो सकता है नुकसानदेह, जानें

तांबे के बर्तन का पानी पीना हो सकता है नुकसानदेह, जानें
तांबे के बर्तन का पानी पीना हो सकता है नुकसानदेह, जानें

सदियों से तांबे का इस्तेमाल चला आ रहे हैं। अब जहां घरों में स्टील, नॉन स्टिक ने अपनी जगह बना ली है, वहीं पहले के समय में तांबे जैसी धातु का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आजकल लोग जागरूक हो गए हैं, और दोबारा तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जो सेहत के लिए काफी लाभदायक भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, हर व्यक्ति को तांबे के बने बर्तन का खाना और पानी लाभ नहीं पहुंचाता है। जी हां, अगर आप तांबे का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है इससे आपको कुछ नुकसान उठाने पड़ जाए और वो नुकसान क्या हैं आइए जानते हैं आगे के लेख में-

youtube-cover

तांबे का बर्तन से पानी पीने से होने वाले नुकसान Disadvantages of drinking water from copper vessel in hindi

त्वचा में रैशेज (skin rashes) - कई लोगों में तांबे के बर्तन का पानी पीने से त्वचा में रैशेज होने लगते हैं। जिसके कारण खुजली, लालपन जैसी समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि इसका पानी पीने से ये समस्या हो रही है, तो तुरंत तांबे के बर्तन का पानी पीना बंद कर दें।

सर्दी जुकाम (Cold and cough) - सर्दियों में कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सर्दी और जुकाम की समस्या हो जाती है। क्योंकि तांबे में रखा पानी ठंडा होता है जिसके कारण सर्दी जुकाम होना नॉर्मल है। इसलिए अगर सर्दियों में अगर आपको सर्दी की समस्या होती है, तो तांबे का पानी नहीं पिएँ।

तांबे में रखे दूध और दही के सेवन से आपको एलर्जी हो सकती है। यही नहीं इससे आपको उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है।

तांबे के बर्तन को अगर साफ न किया जाए, तो उसमें कॉपर ऑक्साइड की परत जमने लगती है। ऐसी स्थिति तांबे के बर्तन में पका खाना या उसके पानी का सेवन न करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now