दुबले पतले बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं: dubale patale bachchon ka vajan kaise badhaye

फोटो- healthunbox
फोटो- healthunbox

हर मां को अपने बच्चे की सेहत की चिंता लगी रहती है कि उनका बच्चा देखने में कमजोर है। सबसे पहले बच्चे की लम्बाई का चार्ट देखें और फिर तय करें की क्या वाकई में बच्चे का वजन कम हैं या नहीं। उसके खाने पीने की चीजों में बदलाव करें हो सकता है आपको इससे मदद मिल जाए।

ये भी पढ़ें: चने से वजन कैसे बढ़ाएं: chane se vajan kaise badhaye

बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं-

बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए मक्खन- अगर आप मक्खन को घर पर ही बनाने हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता। इसे वसा का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो बच्चे पचले होते हैं उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

बच्चों को खाने में अंडे खिलाएं- अंडे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो बच्चों की सेहत के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से बच्चों के वजन को बढ़ाने में अहम मदद मिलती है। अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी12 भी पाया जाता है। जिससे बच्चों का विकास होता है। रोजाना एक अंडा विटामिन डी की कमी को भी पूरा करता है।

ये भी पढ़ें: ज्यादा नमक खाने से होने वाली बीमारी: jada namak khane se hone wale bimari

केले की मदद लें- अक्सर बच्चे खाने पीने की चीजों में नटक करते हैं कभी ये नहीं खाना तो कभी ये। ऐसी चलता रहता है। अगर आपके बच्चे का वजन कम है तो आप उसे केले से बनी चीजें खिला सकती है। इसके सेवन से बच्चों को वसा मिलती है। अगर बच्चा केला नहीं खा रहा है आप इसे डार्क चॉकलेट के साथ भी खिला सकती है।

आलू खिलाएं- छोटे बच्चों को अक्सर आलू खाना बहुत पसंद होता है। आलू में आर्जिनिन और ग्‍लूटामाइन जैसे अमीनो एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है। इसके सेवन से बच्चों का वजन बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग: Calcium ki kami se hone wale rog

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment