कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग: Calcium ki kami se hone wale rog

फोटो- youtube
फोटो- youtube

शरीर को कैल्शियम की अधिक जरूरत होती है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। व्यक्ति का शरीर हड्डियों से बना ढांचा है जो शरीर को सहारा देता है। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरत हड्डियों को कैल्शियम की होती है, जिससे वह इस ढांचे को मजबूत रख सके। शुरुआत में शरीर में कैल्शियम की कमी का पता नहीं लगता लेकिन जब लंबे समय तक शरीर को कैल्शियम नहीं मिलता तब यह भयानक बीमारी का रूप ले लेता है। कैल्शियम की कमी होने के कारण व्यक्ति को कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ज्यादा नमक खाने से होने वाली बीमारी: jada namak khane se hone wale bimari

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हो सकती हैं कई समस्या-

हड्डियों कमजोर होकर टुटने लगती हैं- अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो इसका असर शरीर की हड्डियों पर देखने को मिलता है। इसकी वजह से हड्डियां असमय टूट सकती हैं और कई बार फ्रैक्चर हो जाता है। कई बार हड्डियों के टूटने का कारण ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी भी हो सकती है।

मांसपेशियों में खिंचाव आना- जब शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो व्यक्ति को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांसपेशियों में खिंचाव रहना, तनाव, शरीर में दर्द जैसे समस्या देखने को मिलती है, जिसकी वजह से व्यक्ति कोई भी काम करने में असमर्थ हो जाता है।

ये भी पढ़ें: मुंह के छाले कैसे ठीक करे : Muh ke Chhale Kaise Thik Kare

कोलन कैंसर का खतरा- अगर किसी व्यक्ति के शरीर में सही मात्रा से कैल्शियम की पूर्ति ना हो तो उसमें कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन करते हैं उनमें एडिनोमा नाम के ट्यूमर का खतरा कम हो जाता है जोकि कोलन से संबंधित होता है। जब शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो इस ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खाने में कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पीठ दर्द के कारण और उपाय: peeth dard ke karan or upay

Edited by Naina Chauhan