दूध और छुहारे खाने के फायदे- Dudh aur Chhuhare khane ke fayde 

दूध और छुहारे खाने के फायदे (फोटो-jagruk.in )
दूध और छुहारे खाने के फायदे (फोटो-jagruk.in )

दूध का सेवन तो अधिकतर लोग करते ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी दूध (Milk) में छुहारा (Dry dates) मिलाकर पिया है। अगर नहीं, तो आज से पीना शुरू कर दें। क्योंकि दूध में छुहारा मिलाकर पीने से स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचता है। साथ ही कई बीमारियां भी ठीक होती है।

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम के गुण पाए जाते हैं, तो वहीं छुहारे में मिनरल्स, विटामिन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध और छुहारे दोनों ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। दूध में छुहारा मिलाकर पीने के लिए दूध और छुहारे को उबाल लीजिए। फिर जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो छुहारे को निकाल कर खा लीजिए और दूध पी लीजिए। जानिए दूध और छुहारा साथ में खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

दूध और छुहारे खाने के फायदे (Dudh aur Chhuhare khane ke fayde in hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

छुहारे में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जिससे पेट संबंधी कई बीमारी ठीक हो जाती है। रोजाना दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

शरीर में कैल्शियम (Calcium) की कमी हो जाने की वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है। ऐसे में दूध और छुहारे का सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

त्वचा को बनाता है चमकदार

छुहारे का सेवन न सिर्फ शरीर को अंदर से स्वस्थ्य बनाता है, बल्कि यह त्वचा को भी चमकदार बनाता है। रोजाना छुहारे वाला दूध पीने से त्वचा चमकदार बनती है। क्योंकि छुहारे में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं।

अस्थमा में लाभकारी

जिनको अस्थमा (Asthma) की बीमारी होती है। उनको छुहारे वाले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से सांस की परेशानी से राहत मिलता है।

कमजोरी करता है दूर

जो व्यक्ति कोई भी काम करने में बहुत जल्दी थक जाता है या फिर बहुत ज्यादा कमजोरी (Weakness) महसूस करता है। उनको रोजाना रात को छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए। छुहारे वाले दूध के सेवन से शरीर में एनर्जी मिलती है।

दुबलेपन को करता है दूर

जो लोग दुबलेपन से परेशान है। कुछ भी सेवन करने से भी वजन नहीं बढ़ रहा है। उनको रोजाना एक गिलास छुहारे वाले दूध का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से बहुत जल्दी वजन बढ़ जाता है।

बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

जो लोग बार-बार बीमार पड़ते है, जिनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है। उनको रोजाना दूध के साथ छुहारे का सेवन करना चाहिए। इसके रोजाना सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।