कान में सनसनाहट का घरेलू इलाज - Kaan Me Sansanahat Ka Gharelu Ilaj

कान में सनसनाहट का घरेलू इलाज( फोटो - Sportskeeda Hindi )
कान में सनसनाहट का घरेलू इलाज( फोटो - Sportskeeda Hindi )

कई बार कुछ लोगों में कान में अजीब सी आवाज आने लगती है। जिसके कारण व्यक्ति बहुत परेशान भी होता है। ऐसी आवाज होती है जैसे कान में कोई सीटी बजा रहा हो यो फिर कान में सनसनाहट (Tingling in ear) महसूस होती है। इस समस्या को नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह टिनिटस नामक बीमारी हो सकती है। कई बार तो ये समस्या खुद ही ठीक हो जाती है। लेकिन कई बार कुछ लोगों में ये समस्या बहुत गंभीर रूप ले लेती है। इसलिए अगर ऐसी को दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। पर शुरुआती दिनों में आप इस समस्या को कुछ घरेलु उपाय अपनाकर ठीक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से घरेलू उपाय हैं।

कान में सनसनाहट का घरेलू इलाज

धनिया की चाय (Coriander tea) के सेवन से कान से आने वाली आवाज को कंट्रोल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि चाय में आपको साबुत धनिया का इस्तेमाल ही करना होगा।

यदि बार-बार सीटी जैसी आवाज आए तो अपने बैकग्राउंड में म्यूजिक को चला सकते है। ऐसा करने से ध्यान कानों से आने वाली आवाज से हट जाएगा और बैकग्राउंड में चल रहे म्यूजिक पर चला जाएगा और इससे कानों से आने वाली आवाज भी बंद हो सकती है।

यदि आप कान में होने वाली सनसनाहट से परेशान है। तो इसके लिए आप रेगुलर व्यायाम करें। एक्सरसाइज (Exercise) की मदद से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। लेकिन एक्सरसाइज किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।

अदरक (Ginger) में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण कई समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। अदरक की चाय का सेवन करने से कान से आने वाली आवाज को दूर किया जा सकता है।

सेब का सिरका (Apple vinegar) भी कान में हुई सनसनाहट को खत्म करने में मदद कर सकता है। सेब के सिरके में एंटीफंगल और दर्द निवारक गुण होते हैं। जो कान की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।