Winter सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए करें, इन 5 चीजों का सेवन 

सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए करें, इन चीजों का सेवन
सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए करें, इन 5 चीजों का सेवन

सर्दियों के आते ही खुद को गर्म रखना बहुत मुश्किल लगने लगता है। इस दौरान हमें कोशिश करना चाहिए कि हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे हमारा शरीर गर्म बना रहे और अगर शरीर गर्म बना रहेगा, तो सर्दी में होने वाली बीमारियों से भी हम बच सकते हैं। पर अक्सर लोगों को ये मालूम नहीं होता कि किन चीजों के सेवन से शरीर को गर्म रखने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किन चीजों का सेवन करके आप खुद को गर्म रख सकते हैं, तो आगे लेख को जरूर पढ़ें और जानें।

इन चीजों का करें सेवन, तो मिलेगा सर्दी में भी गर्मी का एहसास If you consume these 5 things, you will feel warm even in winter

खजूर और दूध का सेवन - सर्दियों में खजूर और दूध का सेवन (consumption of dates and milk) करना बहुत लाभदायक होता है। खजूर की तासीर गर्म होती है, ऐसे में अगर आप इसका दूध के साथ सेवन करते हैं, तो शरीर को गर्म रखने में बहुत मदद मिल सकती है।

बाजरे के लड्डू - बाजरा (Millet) सर्दियों में सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। बाजरे में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप बाजरे के लड्डू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। बाजरे का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, जैसे बाजरे की रोटी, खिचड़ी, हलवा।

ड्राई फ्रूट - ड्राई फ्रूट (Dry Fruit) विटामिन्स से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट का का सेवन आपको अंदर से मजबूती प्रदान करने के साथ साथ शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं। ड्राई फ्रूट को दूध के साथ मिलाकर या इसके लड्डू बनाकर इनका सेवन करना चाहिए।

काढ़ा का सेवन करें - सर्दियों में काढ़ा (Decoction) पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है इसके अलावा शरीर को गर्म रखने में भी मदद मिलती है। कढ़े में कई ऐसी चीजें डाली जाती हैं जिससे शरीर गर्म बना रहता है। इसलिए रोजाना एक सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

तिल का सेवन - तिल (Sesame seeds) का सेवन सर्दियों में बहुत लाभकारी होता है। तिल में भरपूर मात्रा में फाइबर (Fiber) मौजूद होता है जिससे पाचन में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा तिल की तासीर गर्म होती है जिससे शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now